Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 25 लाख की नकली कीटनाशक दवा जब्त:कन्नौज के विक्रेता की शिकायत पर हुई कार्रवाई, सरकारी गोदाम में रखा था

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट स्थित एक घर के परिसर में अधिकारियों ने छापा मारकर 25 लाख रुपए मूल्य की नकली कीटनाशक दवा जब्त की। मौके पर किसान एजेंसी का संचालक नहीं मिला। अधिकारियों ने लोडर की मदद से नकली कीटनाशक को सरकारी गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया। इस मामले में एजेंसी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह कार्रवाई जनपद में चल रहे नकली कीटनाशक के बड़े कारोबार का हिस्सा है। कन्नौज के एक कीटनाशक विक्रेता के नाम पर यूपीएल कंपनी के 'इलेक्ट्रॉन इंसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड' का 25 लाख रुपये का बिल काटा गया था। विक्रेता को इसकी जानकारी कंपनी के कर्मचारियों से मिली, जबकि उसने यह कीटनाशक मंगवाई ही नहीं थी। इसके बाद कीटनाशक विक्रेता ने कन्नौज के जिला कृषि अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों से संपर्क साधा। कन्नौज के जिला कृषि अधिकारी एसएल गुप्ता ने फर्रुखाबाद के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र के नेतृत्व में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार, नायब तहसीलदार हर्षित, संबंधित कंपनी के अधिकारी और पांचाल घाट चौकी प्रभारी की टीम ने पांचाल घाट स्थित लालू मार्केट के पास एक घर के परिसर में छापा मारा। वहां एक पेड़ के नीचे तिरपाल से ढके 252 गत्ते मिले। कंपनी के अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि कीटनाशक नकली है। बताया गया कि ये गत्ते इसी मार्केट में संचालित किसान एजेंसी के थे। अधिकारियों ने सभी गत्तों को कब्जे में लेकर लोडर से सरकारी गोदाम पहुंचाया। इस दौरान न तो एजेंसी संचालक और न ही कोई अन्य दुकानदार मौके पर मौजूद था। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया जब्त किए गए गत्तों में कीटनाशक के एक-एक लीटर के कुल 2,520 डिब्बे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। यह कीटनाशक दुकानों पर आपूर्ति के लिए दूसरे प्रांत से मंगाई गई थी। इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। किसान एजेंसी के संचालक को बुलाया गया है, और जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज आंधी से ई-रिक्शा पलटा:चित्रकूट में किशोरी की गिरने से हुई मौत, परिजनों के साथ रिश्तेजारी में जा रही थी
    Next Article
    गाजियाबाद में रात में आंधी- बारिश और ओले गिरे:5 दिनों में 4 बार बारिश से बदला मौसम, आज दिन में धूप खिलने के साथ साफ रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment