Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 3 ओवरलोड ट्रक सीज किया गया:1.01 लाख रुपये का जुर्माना लगा, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर यहां तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की गई। वही इन पर जुर्माना भी लगाया गया। फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया, जिन पर कुल 1.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने किया। प्रवर्तन टीम ने दो ओवरलोड खनिज लदे वाहनों को सीज किया, जिन पर 71,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य वाहन को भी सीज करते हुए 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे से अघोषित अंधेरे में 8 गांवों की आबादी:गोंडा में 3 दिन से टूटकर गिरा हुआ है हाईटेंशन लाइन तार, चीफ ने एसपी से मांगी सुरक्षा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में विदेश नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी:आरोपी गुलाम मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment