Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में विदेश नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी:आरोपी गुलाम मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंधई थाना क्षेत्र के मुतौली ताला गांव निवासी मुर्कीर्जुरहमान ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कुंडा के रजनपुर निवासी गुलाम मुस्तफा पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुर्कीर्जुरहमान ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में अपने एक दोस्त के साथ बाहर रहता था, जहां उसकी मुलाकात गुलाम मुस्तफा से हुई। मुस्तफा ने खुद को सरयू नगर स्थित "रजा टूर ट्रैवेल्स" का संचालक बताया और उसे यूरोप के लक्ज़मबर्ग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित को 2 लाख रुपये के बदले लक्ज़मबर्ग में 2600 यूरो (लगभग ढाई लाख रुपये) मासिक वेतन की नौकरी का वादा किया, जिसमें रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त बताई गई। इस झांसे में आकर मुर्कीर्जुरहमान ने अपने दोस्तों से उधार लेकर 10 सितंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच कुल 2 लाख 5 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को हस्तांतरित कर दिए। इस दौरान उसके चार अन्य रिश्तेदार भी आरोपी के संपर्क में आए और उन्होंने भी पैसे दिए। 20 फरवरी को आरोपी ने पीड़ित और उसके रिश्तेदारों को लखनऊ से दुबई और फिर जर्मनी के म्यूनिख तक के हवाई टिकट दिए। हालांकि, बाद में जांच करने पर ये टिकट फर्जी पाए गए। जब पीड़ित ने 6 मार्च को अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने 12 मार्च को रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया। 16 मार्च को जब मुर्कीर्जुरहमान आरोपी के कार्यालय पहुंचा, तो उसके साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 3 ओवरलोड ट्रक सीज किया गया:1.01 लाख रुपये का जुर्माना लगा, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी
    Next Article
    बस्ती में अधेड़ ने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास:नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, बच्ची का चचेरा बाबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment