Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में आज आसानी से मिला सिलेंडर:बुकिंग के लिए लगानी पड़ रही लाइन, एजेंसी पर पुलिस रही तैनात

    14 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सामान्य है, लेकिन बुकिंग के लिए एजेंसियों पर अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बीते दो दिन के सापेक्ष शनिवार को लोग कम संख्या में पहुंचे। ग्राहकों ने बताया सिलेंडर आसानी से मिल रहे हैं, हालांकि बुकिंग के लिए उन्हें लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को भी गैस एजेंसियों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। गैस एजेंसियों पर कुछ लोग सिलेंडर बुक कराने पहुंच रहे हैं, तो कुछ पर्ची लेने के लिए। शनिवार को बुकिंग कराने वालों की संख्या पिछले दो दिनों की तुलना में कम दिखी, फिर भी पुलिसकर्मी मौजूद थे। लाल सराय स्थित एक गैस एजेंसी पर उप निरीक्षक के साथ एक पुलिसकर्मी ग्राहकों को लाइन में लगवाते नजर आए। बताया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पासबुक लेकर पहुंच जाते हैं, जिनका सिलेंडर लेने का समय अभी पूरा नहीं हुआ है, जिससे अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है। एजेंसी पर दो कर्मचारी भी बुकिंग का काम करते दिखे। सिलेंडर वितरण स्थल पर पहुंचे ग्राहकों ने पुष्टि की कि सिलेंडर आसानी से मिल रहा है और गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्हें केवल बुकिंग के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी राम नरेश ने बताया कि सिलेंडर आसानी से मिल रहा है और कोई समस्या नहीं है। मोहल्ला शमशेर खां निवासी जहीर खान ने बताया कि बुकिंग के लिए उन्हें लाइन में लगना पड़ा, लेकिन सिलेंडर लेने के लिए कोई लाइन नहीं थी। उन्हें तत्काल सिलेंडर मिल गया और कोई दिक्कत नहीं आई। खटकपुरा निवासी नदीम ने भी बताया कि बुकिंग स्थल पर लाइन लग रही है, लेकिन सिलेंडर दो मिनट में ही आसानी से मिल रहा है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक भी हो चुकी है। गैस की सप्लाई भी लगातार आ रही है। बुकिंग करने में भी कोई समस्या नहीं आ रही है। बताया भीड़ का एनालिसिस किया गया की एजेंसी पर किस तरह के लोग आ रहे हैं। उसमें 30% लोग ऐसे हैं जो एक रिफिल ले जा चुके हैं और दूसरी रिफिल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में ही यह बताया गया है कि उपभोक्ता को दूसरी रिफिल तभी मिलेगी जब पहली रिफिल मिले 25 दिन हो जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग मोबाइल से बुकिंग टोल फ्री नंबर से बुकिंग करने का ऑप्शन है। उन्होंने अपील की किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लगातार आपूर्ति आ रही है जिले में गैस की उपलब्धता है। निर्धारित समय पर आप अपनी गैस की बुकिंग करिए। आपके घर पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी लोक अदालत में 142 मामलों का निस्तारण:पीड़ितों को मिला 9.37 करोड़ रुपये का मुआवजा
    Next Article
    गोरखपुर में सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता:'नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब' के नारे लगाए, मोदी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment