Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता:'नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब' के नारे लगाए, मोदी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

    15 hours ago

    1

    0

    देश भर में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर गोरखपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतर गए हैं। मोदी सरकार के विदेश नीतियों को गलत ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। आप के जिलाअध्यक्ष का कहना है कि मोदी सरकार का गैस कमी न होने का दावा गलत है। सरकार यह झूठ फैला रही है कि पेट्रोलियम तेल की एक शिप को इंपोर्ट किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से यह मांग किया है कि ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाय और जेल भेजा जाए। पढ़िए आप जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने क्या कहा... उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने अपनी गलत विदेश निति की वजह से ईरान के साथ दुश्मनी लेकर उड़ता तीर पकड़ा। जो कभी ईरान अटल जी के सरकार में 26 जनवरी के दिन दिन ख़ानमेई यहां पर मुख्य अतिथि बने थे। उस देश को इन लोगों ने अपना दुश्मन देश बनाया जिसके वजह से आज जो तेल के टैंकर हैं वो भारत में नहीं आ पा रहे हैं। यही वजह है कि पूरे देश में गैस की किल्लत बनी हुई है। देश छोड़िए गोरखपुर में हाहाकार मचा हुआ है। यहां के होटल और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। वहां के कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। लोगों के शादी है, विवाह है गैस नहीं मिल रहा है। तानाशाही सरकार कह रही है कि गैस का कोई किल्लत नहीं है। 'गैस एजेंसी और गोदामों पर मारकाट मची हुई है' उनका कहना है कि यहां के जिलाधिकारी कह रहे हैं कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। जिलाधिकारी किसी गैस एजेंसी पर पहुंचे और वहां जाकर बोले कि किल्लत नहीं है तब हम मानेंगे। गैस एजेंसी और गोदामों पर मारकाट मची हुई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जो भी यूज करते हैं वे सब लोग परेशान हैं। हमारे लिए आम जनता और व्यापारी बराबर हैं। होटल और रेस्टोरेंट व्यापारी के यहां भी आम जनता ही नौकरी करती है। आज वे बेरोजगार हो कर घूम रहे हैं। 'जब देश की जनता कष्ट में रहती है तो मोदी भाग जाता' नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब की स्थिति हो गई है। हमेशा इसी तरह से जब देश की जनता कष्ट में रहती है तो मोदी भाग जाता है। आज नरेंदर गायब है और सिलेंडर गायब है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई काला बाजारी नहीं रुकी है। शासन और प्रशासन लोग मिलकर काला बाजारी करा रहे हैं। जो सिलेंडर 200 में मिलता था आज 3000 में कहीं भी मिल जाएगा। कहीं कोई जहाज नहीं आया-जिला अध्यक्ष विजय पेट्रोलियम तेल के शिप के आयत को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि कल ही विदेश मंत्रालय ने स्टेटमेंट दिया है कि हमारे 28 जहाज फंसे हुए हैं। सरकार झूठा खबर लिखवा रही है। कहीं कोई जहाज नहीं आया है। हम लोग राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन देते हुए यह मांग करते हैं कि ये जो पूंजीपतियों की दलाल सरकार है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त काईवाई हो। ऐसे सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और इनको जेल भेजा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में आज आसानी से मिला सिलेंडर:बुकिंग के लिए लगानी पड़ रही लाइन, एजेंसी पर पुलिस रही तैनात
    Next Article
    UP पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की पहली पारी संपन्न:हरदोई में दूसरी शुरू होने वाली, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment