Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत:हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे छात्र और मजदूर की मौत, 3 छात्र गंभीर हालत में रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में हाईस्कूल के एक छात्र और एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में भर्ती कराया गया, जहां छात्र दीपक पाल (17 वर्षीय) और मजदूर मिंजार (38 वर्षीय) को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक छात्र दीपक पाल (17) पुत्र कमल सिंह खेमपुर, थाना असमोली का निवासी था, जबकि मृतक मजदूर मिंजार (38) पुत्र मुख्तार ज्ञानपुर सिसौना, थाना ऐंचौड़ा कम्बोह का रहने वाला था। घायलों में हाईस्कूल के छात्र विशाल पासी पुत्र वीरपाल पासी और अभय शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा (दोनों खेमपुर निवासी) तथा सलमान पुत्र इकबाल (गौंजनी मिलक निवासी) शामिल हैं। मृतक और घायल छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में अपनी परीक्षा देने जा रहे थे। सैंधरी अड्डे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही मिंजार और सलमान की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद पांचों लोग सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक मजदूर मिंजार अपने पीछे पत्नी फरजाना, मां शाहजहां और दो बच्चे सुंबलबरा (18) व फरजंद अली (12) छोड़ गए हैं। वहीं, मृतक छात्र दीपक पाल अपनी मां उर्मिला और तीन बहनों दीक्षा, शिवानी व खुशबू का इकलौता भाई था। ग्रामीणों के अनुसार 108 एंबुलेंस गांव सैंधरी में किसी महिला की डिलेवरी के लिए आई थी, लेकिन एंबुलेंस को रोककर तीनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल भिजवाया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के एक छात्र दीपक पाल और दूसरी बाइक पर सवार मिंजार की सड़क हादसे में मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों भाइयों का इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शारदा सहायक नहर में अज्ञात महिला का शव मिला:सीतापुर में उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, शिनाख्त का प्रयास जारी
    Next Article
    लखनऊ में पीट-पीटकर पुजारी की हत्या:गांजा बेचने का विरोध किया तो नाली में डुबोया, मंदिर के पीछे 20 फीट गहरे गड्‌ढे में शव फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment