Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के लार थाने में दारोगा-दीवान सस्पेंड:एसपी ने किया था निरीक्षण, असलहा चलाने की नहीं दे सके थे जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार थाने में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान एक दारोगा और एक दीवान को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई असलहा संचालन की जानकारी न देने और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर की गई। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन वार्षिक निरीक्षण के लिए लार थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने के विभिन्न कक्षों, अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना और परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दारोगा रामऔतार से असलहा संचालन के संबंध में जानकारी मांगी। दारोगा को असलहा उठाकर उसकी कार्यप्रणाली समझाने को कहा गया, लेकिन वह इसमें असमर्थ रहे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दारोगा रामऔतार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव में भी गंभीर खामियां सामने आईं। कागजात व्यवस्थित नहीं थे और रजिस्टर अद्यतन नहीं पाए गए। थाने परिसर में जब्त वाहन भी बेतरतीब ढंग से खड़े थे। इन लापरवाहियों के आरोप में दीवान अखिलानंद यादव को भी निलंबित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और दक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फर्जी GST फर्म से 37 लाख की टैक्स:3 गिरफ्तार, फर्जी बिजली बिल से कराया रजिस्ट्रेशन, कंपनी पर दिखाया 4.70 करोड़ का लेनदेन
    Next Article
    रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को SP-ASP के निर्देश:आगामी इनडोर-आउटडोर परीक्षाओं की तैयारी पर जोर, लापरवाही न हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment