Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटे घायल, रात में शादी से लौटते समय हुआ हादसा

    17 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की बाइक फिसलने से गड्ढे में गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा भी घायल हो गए। यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव के पास गुरुवार देर रात हुई। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बहरिया गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ कुशवाहा अपनी पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटे कृष्ण के साथ हेतमपुर में अपने साढू मदनपाल के यहां शादी में गए थे। देर रात वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हेतमपुर गांव से करीब एक किलोमीटर आगे एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सौरभ कुशवाहा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी और बेटे को भी हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 4 बजे सौरभ व उनके बच्चे को लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी है। परिजनों ने बताया कि सौरभ अपने पिता रवि का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां किरन और पिता रवि सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगेतर से झगड़े के बाद युवती ने की आत्महत्या:लखीमपुर के मितौली में छत पर लगी कुंडे से लटका मिला शव
    Next Article
    गृहकर जमा न करने पर 4 प्रतिष्ठानों के खाते सीज:होटल उत्कर्ष पर बकाया था 22 लाख रुपया, नगर निगम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment