Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गृहकर जमा न करने पर 4 प्रतिष्ठानों के खाते सीज:होटल उत्कर्ष पर बकाया था 22 लाख रुपया, नगर निगम ने की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। डिमांड नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद हाउस टैक्स जमा न कराने वाले बकायेदारों पर अब सीलिंग और बैंक खातों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। ताजगंज जोन में एक होटल सहित 4 प्रतिष्ठानों के खाते सीज किया गया है। इन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई जोनल अधिकारी ताजगंज विजेन्द्र सिंह ने बताया-फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष पर गृहकर का लगभग 22 लाख रुपये बकाया थे। वारंट जारी होने के बाद होटल स्वामी ने नगर निगम को 22 लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन जब उसे बैंक में लगाया गया तो वह चेक बाउंस हो गया। इस पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल के बैंक खाते को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा फतेहाबाद रोड स्थित ताजनगरी फेस-2 में बीआर इंडस्ट्रीज एंड होटल एंड क्राफ्ट स्टोर पर करीब 4.30 लाख रुपये, ताजनगरी फेस-1 स्थित एसबीएम होटल पर करीब 3.17 लाख रुपये और यहीं के एक दुकानदार मनोज पर लगभग 90 हजार रुपये गृहकर बकाया है। तय समय में नहीं जमा कराया टैक्स नगर निगम की टीम जब इन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची तो संबंधित लोगों ने आंशिक भुगतान करते हुए 2 दिन में पूरा टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि निर्धारित समय बीतने के बाद भी शेष बकाया जमा नहीं कराया गया। इस पर अब इनके बैंक खातों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया-नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग समय पर गृहकर जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना बकाया गृहकर जमा कर दें। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-नगर निगम का वार्षिक राजस्व लक्ष्य पूरा करना प्राथमिकता है। इसके लिए बकायेदारों के खिलाफ लगातार सीलिंग, खाता सीज और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिमांड नोटिस और वारंट के बाद भी टैक्स जमा न करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। नागरिक समय से गृहकर जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटे घायल, रात में शादी से लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    अयोध्या में तालाब से मिला युवक का शव:पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment