Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में कांग्रेस शहर अध्यक्ष नजरबंद:लखनऊ में विधानसभा घेराव में जाने से पुलिस ने रोका

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उन्हें लखनऊ में मंगलवार को होने वाले विधानसभा घेराव में शामिल होने से रोका गया है। पुलिसकर्मी उनके घर पर तैनात हैं। कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने और अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हर जिले से कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया है। फर्रुखाबाद से भी शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा सहित अन्य नेताओं को लखनऊ जाना था। पुलिस ने एडवोकेट अंकुर मिश्रा को रविवार रात 2 बजे से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया। उनके आवास पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अंकुर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को उन्हें कचहरी में वकालत के लिए भी नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है। यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र की हत्या है, जहां आवाज उठाने की भी अनुमति नहीं दी जा रही। मिश्रा ने कहा कि उनकी लड़ाई सड़कों पर संवैधानिक तरीके से जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 17 फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन है और उन्हें 15 फरवरी की रात से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि वे लखनऊ जरूर जाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:पहले 4 लड़कों को पीटा, बीच-बचाव में युवक को धक्का देकर गिराया
    Next Article
    झांसी में पान मसाला पर मुनाफाखोरी,ग्राहकों से मनमानी वसूली:MRP से पांच रुपए ज़्यादा वसूल रहे दुकानदार, बोले-थोक व्यापारी मंहगा दे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment