Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:पहले 4 लड़कों को पीटा, बीच-बचाव में युवक को धक्का देकर गिराया

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पेट्रोल पंप के कर्मियों ने 4 लड़कों को पेट्रोल से नहला दिया। आग लगाने की धमकी दी जो चारों लड़के अपनी-अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पेट्रोल डालने से पहले पेट्रोल पंप के कर्मियों ने चारों को जमकर पीटा। विवाद बढ़ा तो पेट्रोल डाल दिया। बताया जा रहा है कम पेट्रोल डालने और पैसों को लेकर आपस में विवाद हुआ था। चारों लड़के 2 बाइकों से पंप पर पहुंचे थे। पुलिस इसे पुराना वीडियो बता रही है। घटना चुन्नीगंज स्थित पेट्रोल पंप की है। 2 तस्वीरें देखिए… 2 वीडियो सामने आए, पुलिस बोली- वीडियो पुराने हैं इस घटना से जुड़े 2 वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। पहला एक मिनट का है। जबकि दूसरा 39 सेकंड का है। 39 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि पेट्रोल पंप के कर्मी दो लड़कों को पकड़कर पीट रहे हैं। वह बार-बार छोड देने की गुहार लगा रहे हैं। मगर कर्मी उन्हें पीट रहे हैं। जबकि दूसरा कर्मचारी एक युवक की शर्ट पकड़ कर उससे गाली-गलौज करता दिख रहा है। इसके बाद कर्मचारी पंप का कैश गायब होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पंप कर्मचारी युवकों पर नोजल से पेट्रोल डालता नजर आ रहा है। बीच बचाव को आए दूसरे युवक को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया गया। पेट्रोल से बचने के लिए एक युवक पंप पर बाइक छोड़ भाग गया गया। डीसीपी ने कहा- जांच कर कार्रवाई की जाएगी वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में कर्नलगंज पुलिस जुटी। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो गर्मी का बताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है, पेट्रोल पंप कर्मियों व युवकों की तलाश की जा रही है। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश:अलीगढ़ के लहटोई में भाइयों ने जलती चिता से निकाला अधजला शव, आरोपी फरार
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कांग्रेस शहर अध्यक्ष नजरबंद:लखनऊ में विधानसभा घेराव में जाने से पुलिस ने रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment