Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी:देर तक बाहर नहीं निकला, पुलिस ने फंदे से उतारा शव

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह जब उसे कमरे से बाहर आते नहीं देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बादाम सिंह (40) के रूप में हुई है। उसके भाई सोनू शाक्य ने बताया कि बादाम सिंह घर पर अकेले रहते थे। शनिवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा। बादाम सिंह फंदे पर लटके हुए पाए गए। सोनू शाक्य के अनुसार, बादाम सिंह की पत्नी का आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। अन्य दो बच्चे अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहते हैं। बादाम सिंह यहां मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही मऊ दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक नमूने संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बच्चों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदूवादी-संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां दीं:कानपुर में बोले- पार्कों से मजार और लैंड जिहाद खाली कराएं, नहीं तो होगा आंदोलन
    Next Article
    महोबा में 38 आउटसोर्सिंग गार्ड हटाए गए:सरकारी अस्पतालों से हटाए जाने पर मानवाधिकार संघ ने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment