Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदूवादी-संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां दीं:कानपुर में बोले- पार्कों से मजार और लैंड जिहाद खाली कराएं, नहीं तो होगा आंदोलन

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय में शनिवार दोपहर का नजारा अलग रहा। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त मो. आवेश को चूड़ियां दीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डिब्बे से निकालकर जैसे ही चूड़ी दी, अधिकारी सकते में आ गए। पर नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। बजरंग दल कार्यकर्ता पार्क आदि में बन रही मजार का विरोध करने पहुंचे थे। बजरंग दल के पूर्व संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर लैंड जिहाद के नाम से बड़े बड़े अवैध निर्माण तन गए हैं। पार्कों में अवैध मजारें बना दी गई है। विशेष समुदाय के लोगों ने लैंड जिहाद के नाम से भूमि पर कब्जा करके रखा है। संघ परिवार के एक व्यक्ति की दुकान पर विष्णुपुरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण का नोटिस दिए बिना बुलडोजर चलाया गया। अगर तय समय पर लैंड जिहाद पर बुलडोजर न चला तो जिन अधिकारियों ने कार्यकर्ता की दुकान पर बुलडोजर चलाया था। उनको चूड़ी पहनाई जाएगी। ज्ञापन लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया मामले में अपर नगर आयुक्त मो. आवेश खान ने बताया कि इन्होंने जोन 06 उद्यान के संबंध में ज्ञापन दिया है, जिसको ले लिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। आवश्यक विधिक कार्रवाई होगी। चूड़ी नहीं भेंट की गई है। ज्ञापन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन:विभिन्न मांगों पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी:देर तक बाहर नहीं निकला, पुलिस ने फंदे से उतारा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment