Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में रेलवे सिग्नल की काटी केबल:अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, देर रात जांच करने पहुंची आरपीएफ

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर गांव के पास बुधवार देर रात रेलवे सिग्नल की केबल काट दी गई। इससे सिग्नल प्रणाली बाधित हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना गुटमी नंबर 137 सी और 138 सी के बीच हुई, जहां सिग्नल लोकेशन बॉक्स की लगभग 8 मीटर केबल काटी गई। केबल कटने से रन सिग्नल फेल हो गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह तक केबल को जोड़कर सिग्नल को विधिवत रूप से दुरुस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार रात को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम जांच के लिए शेखपुर गांव के आसपास पहुंची। बताया गया कि केबल कटने के बाद रात के समय जो भी ट्रेनें इस मार्ग से गुजरीं, उन्हें लगभग 1 से 2 मिनट तक रुकने के बाद आगे बढ़ाया गया। आरपीएफ आरोपी की तलाश कर रही है, जिसके शेखपुर गांव का निवासी होने की आशंका है। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने पुष्टि की कि केबल कटने से रन सिग्नल फेल हो गया था और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम मौके पर गई थी और लाइन को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव:जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन
    Next Article
    अलीगढ़ में दो पक्षों में ताबड़तोड़ चलीं गोलियां:तीन युवकों को गोली लगी, जान बचाने को दुकानदार दुकान बंद कर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment