Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर बैठक:27 मार्च को हवन-पूजन के बाद निकलेगी भव्य यात्रा

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री राम लीला परिषद की ओर से दुर्गा मंदिर, बनखड़िया में हुई। सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी (एडवोकेट) सहित सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर अपने विचार रखे। अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि रामनवमी का पर्व आगामी 27 मार्च को नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 27 मार्च को सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी इस कार्यक्रम को विधि-विधान से संपन्न कराएंगे। हवन-पूजन के बाद शाम को फतेहगढ़ के छोटी जेल चौराहा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन छोटी जेल चौराहे से ही किया जाएगा। इस अवसर पर बनखड़िया क्षेत्र के भक्तों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली क्राइम ब्रांच ने देवरिया से पकड़ा, नोटिस मिलने के बाद चल रहा था फरार
    Next Article
    UP पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:मथुरा में 17 सेंटर पर 6000 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, कड़ी चेकिंग के बाद दी जा रही एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment