Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सरसों के खेत में मिली नवजात:गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के SNCU में भर्ती, सीएमओ ने जाना हाल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सरसों के खेत में एक नवजात बच्ची मिली थी। उसे लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर नवजात का हाल जाना और चिकित्सकों से जानकारी ली। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेतों पर गए थे। वहां सरसों की फसल के बीच उन्हें यह नवजात बच्ची मिली। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू ले आई। यहां बच्ची को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का जन्म हाल ही में हुआ है और वह पूरी तरह से ठंडी थी। उन्होंने उसकी उम्र छह से सात महीने के बीच बताई। भर्ती के बाद से नवजात की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ था। रविवार को सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से नवजात के उपचार और स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ को बताया कि नवजात का उपचार लगातार जारी है और उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में रालोद कार्यालय पर होली मिलन:पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई
    Next Article
    ईरान में फंसे बाराबंकी के एक दर्जन से अधिक लोग:परिजन बोले- सरकार मदद करे, संपर्क टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment