Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत:सेंट्रल जेल चौराहे के पास हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मजदूर की लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम सेंट्रल जेल चौराहे के पास हुई। गांव गुचलियाई निवासी 45 वर्षीय वीर सहाय शनिवार शाम सेंट्रल जेल के पास पेंटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीर सहाय ट्रक के पहियों के बीच फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पहियों के नीचे से निकाला गया और तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया था, लेकिन साथ में कोई परिजन न होने के कारण उन्हें अन्य अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। साथ काम करने वाले मजदूरों ने वीर सहाय के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वीर सहाय की पत्नी का निधन लगभग नौ साल पहले हो चुका है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके ही करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग किशोरी ने वीडियो जारी कर दी आत्महत्या की धमकी:प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी, बोली- परिजनों से जान का खतरा
    Next Article
    मुज़फ्फरनगर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान:नो-पार्किंग में खड़े 278 वाहनों के चालान, प्रमुख मार्गों पर सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment