Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या:बेड पर मिली पति, फर्श पर पड़ा था पत्नी का शव, घर का सामान बिखरा मिला

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेड पर पड़ा था, उनके गले में तार से कसा गया था, जबकि पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी। उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। साथ ही घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला युवक पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। आवाज लगाते हुए अदंर गया तो आंगन में महिला का शव पड़ा देखा। ये देख उसने उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में पति का शव बेड पर पड़ा था। लोगों की सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा था। आलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। अंदर से ज्वैलरी समेत नगदी भी गायब थी। पुलिस घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की बात कह रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा की है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें... जानिए पूरा मामला कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में पुरुषोत्तम कौशल(75) और पत्नी पुष्पा देवी(72) के साथ रहते थे। उन्हें कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसकी करीब 8 महीने पहले एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शादी की थी। वार्ड मेंबर पूनम के पति सचिन ने बताया - वृद्ध दंपती घर में अकेले रहते थे। पुरुषोत्तम स्वस्थ थे तो खरबूजा और तरबूज के बीज की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। 10 साल से पहले लकवा मारने के बाद से वे बिस्तर पर ही थे। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुष्पा देवी को घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए देखा था। इसके बाद क्या हुआ, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। दोपहर दो बजे आया था दूध वाला सचिन के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कस्बे का दूधिया बृजेश दूध देने पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर जब वह अंदर गया तो दृश्य देखकर दंग रह गया। पुष्पा देवी का शव आंगन में फर्श पर पड़ा था, जबकि पुरुषोत्तम बेड पर पड़े थे और उनके गले में बिजली के तार का फंदा लगा था। बेड के पास दीवार में बनी अलमारी खुली मिली और सामान नीचे बिखरा पड़ा था। दोनों अलमारियां खुली थीं और घर का सामान अस्त-व्यस्त हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच माह पहले तक घर में किराएदार रहते थे, लेकिन उसके बाद दंपति ने किसी को किराए पर नहीं रखा। पुरुषोत्तम के बड़े भाई शंभू की लगभग 25 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उनका भतीजा राजेंद्र ही बचा है। जो इनके मकान से थोड़ी दूरी पर रहता है। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच दिनदहाड़े डबल मर्डर की सूचना पर क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में लूट के बाद हत्या का मामला लग रहा है। हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एसपी आरती सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी आरती सिंह ने बताया- मामला हत्या का लग रहा है। घटना किस प्रकार और किन परिस्थितियों में कारित की गई, इसका पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस शामिल है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    योजनाओं की समीक्षा में मंत्री की सख्त चेतावनी:मैनपुरी में डी और सी श्रेणी की योजनाओं पर जताई नाराजगी
    Next Article
    संजय सिंह बोले- शंकराचार्य के खिलाफ साजिश हो रही:गिरफ्तारी हुई तो सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे, लखनऊ में बजट को नकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment