Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सिंह बोले- शंकराचार्य के खिलाफ साजिश हो रही:गिरफ्तारी हुई तो सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे, लखनऊ में बजट को नकारा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आप नेता संजय सिंह ने कहा- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ साजिश की जा रही है। उनके खिलाफ जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसका खुद का आपराधिक इतिहास है। अगर शंकराचार्य को गिरफ्तार किया गया तो आप पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उत्तर प्रदेश के 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए के बजट पर कहा- बजट का आकार बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन सरकार ‘आंकड़ों की कारीगरी’ कर जनता को गुमराह कर रही है। संजय सिंह ने दावा किया कि 2025-26 की तुलना में कई विभागों में वास्तविक खर्च कम हुआ है, जबकि सरकार बढ़ोतरी का दावा कर रही है। संजय सिंह की 6 खास बातें… 1. संशोधित बजट बढ़ाकर ‘वृद्धि’ दिखाने का आरोप: 2026-27 के बजट में शिक्षा विभाग में 28% बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह वृद्धि मूल बजट की तुलना में नहीं बल्कि संशोधित बजट के आधार पर दिखाई गई है। शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर में वास्तविक कटौती की गई है। स्वास्थ्य विभाग में भी करीब 12% बजट घटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है। 2. पिछली बार बढ़ाया, इस बार घटाया गया बजट: ट्रांसपोर्ट विभाग का बजट 2025-26 से भी कम कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग में पहले बजट बढ़ाया गया और अब उसमें कटौती कर दी गई। कृषि क्षेत्र, वेलफेयर, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक विभागों में भी बजट के साथ “बड़ा खेल” किया गया। असंगठित क्षेत्र के लिए 430 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए थे, लेकिन उनका उपयोग ही नहीं किया गया। 3. ऊर्जा में ज्यादा खर्च, सड़कों और पुलों पर कम: ऊर्जा विभाग में निर्धारित बजट से अधिक खर्च किया गया, जबकि सड़कों और पुलों के निर्माण में कम खर्च हुआ। 2025-26 के बजट की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अधिकारियों को फटकार लगाई थी कि पीडब्ल्यूडी विभाग में बजट का पूरा उपयोग नहीं हुआ। 4. 9 हजार करोड़ शिक्षा बजट वापस करने का आरोप: शिक्षा के लिए केंद्र सरकार से मिली करीब 9 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि वापस कर दी गई, जबकि प्रदेश के बच्चे बदहाल स्थिति में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सरकार बड़ी घोषणाएं करती है, लेकिन बजट खर्च नहीं करती। 5. यूजीसी-केंद्र सरकार पर निशाना, दो कमेटी बनाने की मांग यूजीसी के मुद्दे पर सरकार की नीयत साफ होती तो दो कमेटियां बनाकर पारदर्शी निर्णय लिया जाता। सरकार का उद्देश्य विवाद और टकराव पैदा करना है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई के समय वह भाजपा की भाषा बोल रहे थे। 6. 4-9 अप्रैल तक ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा’: 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक “रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा” निकाली जाएगी। उन्होंने कहा- सरकार केवल नफरत की राजनीति कर रही है और रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है। अब जानिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा मामला… ……………………………….. संबंधित खबर पढ़िए… शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि:मेडिकल रिपोर्ट आई, पीड़ित बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया था। दो डॉक्टरों के पैनल ने प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या:बेड पर मिली पति, फर्श पर पड़ा था पत्नी का शव, घर का सामान बिखरा मिला
    Next Article
    गोरखपुर में नष्ट कराई गई 10 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई:होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment