Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! 'इंडिया' गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

    12 hours ago

    4

    0

    हरियाणा के फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हुए दिखाई दे रही हैं। गजना लांबा उनके साथ चल रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लांबा ने पराग शर्मा से आगे निकलने की कोशिश की तो पराग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लांबा ने भी पराग को थप्पड़ मारा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। कौशिक ने कहा कि दोनों महिला नेताओं के बीच हुआ विवाद जल्द ही समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा।वरिष्ठ नेताओं ने कराया बीच-बचावघटना के वक्त मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को अलग कर मामला शांत कराया।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि यह नेताओं के बीच आपसी गलतफहमी का नतीजा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विवाद को जल्द ही आपस में बातचीत और समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन
    Next Article
    Russia Ukraine War: डोनेट्स्क के Kramatorsk में भीषण बमबारी, 33 की मौत और 18 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment