Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में मुठभेड़ में दबोचा कुख्यात बदमाश:पांव में लगी पुलिस की गोली; ज्वेलरी शोरूम लूटा था, UP-हरियाणा में 11 केस दर्ज हैं

    2 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में मंगलवार तड़के क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 मार्च को सरूरपुर में हुई ज्वेलरी शॉप लूट मामले में वांछित अपराधी धर्मवीर उर्फ बाबू पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर लूट और हत्या जैसे करीब 11 संगीन मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 11 मार्च को सरूरपुर गांव के सैनी चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर हुई लूट के मामले में यह आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इनकाउंटर की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मुठभेड़ को सिलसिलेवार ढ़ंग से जानें साथी से मिलने आया था: क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सरूरपुर ज्वेलरी लूट का आरोपी धर्मवीर उर्फ बाबू दिल्ली से फरीदाबाद में अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुगलकाबाद-सूरजकुंड रोड पर नाका लगाकर निगरानी शुरू की। सुबह 5:30 बजे बाइक पर आया: नाकाबंदी के दौरान पुलस ने देखा कि बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक आ रहा है। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया। इसके बाद युवक ने बाइक दौड़ा दी। बाद में बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने डाला घेरा: धर्मवीर उर्फ बाबू को भागते देख पुलिस ने पीछा कर उसको घेर लिया। पुलिस ने उसको चेतावनी दी तो आरोप है कि उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के सीधे पैर में लगी। पुलिस ने घायलावस्था में दबोचा: इसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बाबू को काबू कर लिया। मौके से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद की गई। बाद में बदमाश की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यूपी-हरियाणा में दर्ज हैं केस क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज अनिल कुमार के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश धर्मवीर उर्फ बाबू एक शातिर अपराधी है, जिस पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लूट, हत्या, फिरौती और हत्या के प्रयास के 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह 11 मार्च को सरूरपुर गांव के सैनी चौक पर हुई ज्वेलरी शोरूम लूट की वारदात के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में उसके दो साथी, जावेद और साकिब, पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। बड़े शोरूम को लूटने की फिराक में था प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि धर्मवीर फरीदाबाद में किसी बड़े शोरूम को निशाना बनाने की फिराक में था। फिलहाल आरोपी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस गैंग के एक अन्य फरार सदस्य रेहान उर्फ रॉबिन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि धर्मवीर के ठीक होने के बाद पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर पूर्व पार्षद की हत्या:खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा
    Next Article
    गैस संकट से बदला लखनऊ का जायका:एक हफ्ते से चौक का वेज पॉइंट बंद, व्यापारी बोले- ₹5500 में मिल रहा है सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment