Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरवरी में ठंड ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड...पारा 7.6°C:दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास, दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा

    16 hours ago

    1

    0

    शहर में रात से लेकर सुबह तक की ठंड गलन का एहसास करा रही है। फरवरी महीने में एक बार फिर रात व सुबह के समय ठंड से वापसी दर्ज कराई है। फरवरी महीने में ठंड ने बीते 23 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। इससे पहले साल 2002 में फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस गया था। साल 2014 में 7.9 डिग्री गया। 2026 में सभी सालों का रिकार्ड टूट गया है। देर शाम से चल रही सर्द हवाएं सुबह होते होते गलन को बढ़ा रही हैं। दिन में सूरज के चढ़ रहे तेवर जहां एक ओर शाम से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, फरवरी के दिन अच्छे खासे गर्म हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से निकला सूरज दोपहर होते होते अपने तेवर चढ़ा रहा है। दोपहर में सूरज की तेजी गर्मी का एहसास करा रही है। जहां एक ओर न्यूनतम तापमान रिकार्ड तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकतम तापमान भी रिकार्ड तोड़ने की कगार पर हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। हालांकि शाम होते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। तेज हवा चलेगी, रात के तापमान गिर सकते मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी। यह गति तापमान में उतार चढ़ाव जारी रखेंगी। न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं। दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। किसानों को सलाह दी जाती है कि खेतों में नमी बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 40 करोड़ का स्काईवॉक, 2 करोड़ का पाथ:2035 तक कर दिया जाएगा डिस्मेंटल, मॉल से दोनों मेट्रो स्टेशनों को करेंगे इंटरकनेक्ट
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 11 फरवरी - आपके काम की खबर:BAPSA का LU कैंपस से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, व्यापार मंडल की बजट संगोष्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment