Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैंस बोले- DC हारेगी तो पिल्ले की आवाज निकालकर चिढ़ाएंगे:ड्रोन कैमरे से स्टेडियम की निगरानी, पुलिस बोली- होम ग्राउंड में स्वागत है

    9 hours ago

    2

    0

    इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। LSG-DC की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से ही दर्शकों की लंबी लाइन एंट्री गेटों पर लगी है। बड़़ी संख्या में फैंस LSG की जर्सी पहनकर स्टेडियम आए हैं। कुछ क्रेजी फैंस ने अपने गालों पर फेवरेट प्लेयर के टैटू बनवाए हैं। बैनर-पोस्टर भी लेकर आए हैं। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट की जा रही है- LSG के होम ग्राउंड पर आप का स्वागत है। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह घरेलू मैदान है। इसके चलते उनको फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। स्टेडियम के अंदर सीटों पर LSG के झंडे रखे गए हैं। फैंस-LSG…LSG शाॅट आउट कर रहे हैं। दर्शकों के लिए 50 फीट लंबा बल्ला लगाया गया है। स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर होगा। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 5 तस्वीरें देखिए… LSG-DC मैच के लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में रोजा-इफ्तार के 14 आरोपियों की जमानत खारिज:कोर्ट बोला- ये गंभीर अपराध है, जान-बूझकर आरती के समय किया गया
    Next Article
    भाजपा नेत्री को सेक्सी बताने वाले प्रॉक्टर को घेरा:बरेली में प्रिंसिपल ऑफिस में लड़कियां मारने दौड़ीं, प्रोफेसर स्टाफ के पीछे छिपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment