Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में रोजा-इफ्तार के 14 आरोपियों की जमानत खारिज:कोर्ट बोला- ये गंभीर अपराध है, जान-बूझकर आरती के समय किया गया

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में नाव हाइजैक कर नाविक का अपहरण करने के बाद गंगा में इफ्तार करने वाले 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। आज कोर्ट में 14 आरोपी पेश हुए थे। सेशन आलोक कुमार की अदालत में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बहस चली थी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। कोर्ट ने सभी को सुना। इसके बाद 6 पन्ने का आदेश सुनाया। जिसमें सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा नेता के वकील नित्यानंद राय ने बताया- ये हम लोगों की बहुत बड़ी विजय है। कोर्ट ने कहा कि ये काम जान-बूझकर किया गया था। ये लोग कोई बच्चे नहीं है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस घाट पर उन लोगों ने ये किया, वो पछंगा घाट था। और वो गंगा आरती का समय था। जगह-जगह पूजा चल रही थी। ऐसे में बीच धारा में इस तरह का कृत्य करना गंभीर अपराध है। बता दें, आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर जिला जज सुनवाई की। पिछले तीन दिनों से इनकी याचिका पर तारीख दी जा रही थी। अब कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को आज कटघरे में बुलाया था। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में जेल में बंद 14 आरोपियों आजाद, आमिर, दानिश, मो. अहमद, नेहाल, महफूज, अनस, अव्वल, तहसीम, मो. अहमद, नूर इस्माइल, तौसीफ, फैजान और समीर के अपराध पर वकील के साथ पेश होने को कहा था। नाव में बैठकर इफ्तार पार्टी करने की तस्वीर… पहले जानिए पूरा मामला बता दें कि काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले सभी युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। सभी एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। इनमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर नाव में इफ्तार पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। आरोपियों की याचिका खारिज अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया- सेशन आलोक कुमार की अदालत में सुबह दो घंटे तक बहस चली थी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे थे। कोर्ट ने सभी को सुना। इसके बाद 6 पन्ने का आदेश सुनाया। कोर्ट में सभी 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ये हम लोगों की बहुत बड़ी विजय है। कोर्ट ने इस अपराध को गंभीर माना है। इसमें जो दोनों नाविकों का बयान है कि 14 लोगों को हमने नाव में मटन-चिकन ले जाने के लिए मना किया था, लेकिन उन लोगों ने नहीं माना। वो सभी हमारी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती हमें गंगा जी की बीच धारा में ले गए। हिंदु धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया। वो लोग मुद्दा गहराने का भरपूर प्रयास कर रहे थे। कोर्ट ने कहा- ये काम जान-बूझकर किया गया था। ये लोग कोई बच्चे नहीं है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस घाट पर उन लोगों ने ये किया वो पछंगा घाट था। और वो गंगा आरती का समय था। जगह-जगह पूजा चल रही थी। ऐसे में बीच धारा में इस तरह का कृत्य करना गंभीर अपराध है। कोर्ट में पुलिस ने किया नया खुलासा रोजेदारों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में कहा कि रोजेदारों ने नाविक का अपहरण किया। फिर नाव हाईजैक कर इफ्तार पार्टी की। युवकों ने नाविक को धमकाकर बीच गंगा में नाव चलवाई थी। पार्टी के दौरान भी नाविक ने रोक-टोक की, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके अलावा इस इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो बनाने का मतलब बनारस ही नहीं, देश-दुनिया को नया संदेश देना था। इससे पहले काशी में ऐसे रोजा इफ्तार कभी नहीं किया गया। वीडियो रील के बीच में मस्जिद को दिखाकर फिर गंगा को शूट किया गया। इसके बाद नाव पर सजे दस्तरखान को कई एंगल से शूट किया गया। बिरयानी के अलग से वीडियो बनाए, तो खुद को ताकतवर बताने की बात भी सामने आई है। अधिवक्ता को धमकी से नया मोड़ बजड़े (बड़ी नाव) पर इफ्तार पार्टी करने और चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार युवकों पर शिकंजा और कस गया। मामले के मुख्य वादी और भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। अधिवक्ता के अनुसार, 19 मार्च की शाम जब वह अदालत में बहस करने के बाद परिसर में पहुंचे, तो वहां 5-6 अज्ञात युवक रजत जायसवाल को जान से मारने की साजिश रच रहे थे। जब अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उन्हें भी अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। आज शशांक शेखर भी अपने केस में रिमांड का प्रयास किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की अपील की:होर्मुज खुलने के बाद इस पर सोचेंगे; दो जहाज 94,000 टन LPG लेकर भारत पहुंचे
    Next Article
    फैंस बोले- DC हारेगी तो पिल्ले की आवाज निकालकर चिढ़ाएंगे:ड्रोन कैमरे से स्टेडियम की निगरानी, पुलिस बोली- होम ग्राउंड में स्वागत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment