Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूस के मकान में लगी भीषण आग:गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख, सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलसर ब्लॉक की निहालपुर ग्राम पंचायत में देर शाम एक फूस के मकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में राम आसरे पाल का पूरा घर और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। घटना रात करीब 7:30 बजे हुई। राम आसरे पाल अपने मकान के सामने बैठे थे जब उन्होंने आग लगते देखी और शोर मचाया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में राम आसरे पाल की लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर तरबगंज तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थानीय लेखपाल और कानूनगो को तत्काल रिपोर्ट तैयार कर आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। तरबगंज थाना अध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तरबगंज थाने की पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि मकान के अंदर कोई गैस सिलेंडर नहीं था, अन्यथा इस भीषण आग के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिव बारात प्रचार वाहन रोकने पर पुलिस से विवाद:घाटमपुर में ट्रैफिक पुलिस पर उगाही का आरोप, डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद वाहन छोड़ा
    Next Article
    आईजी लखनऊ ने 84 कोसीय परिक्रमा मेले का निरीक्षण किया:सुरक्षा, सुविधा के निर्देश; सभी पड़ाव स्थल CCTV निगरानी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment