Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोटो देखकर वशीकरण का दावा करता था तांत्रिक:हापुड़ में कागजों पर आस्था-मुस्कान जैसे कई नाम लिखे मिले, चिता से निकलवाई थी खोपड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में जलती चिता से खोपड़ी गायब करवाने वाला तांत्रिक 40 साल से तंत्र-मत्र करवा रहा था। अलग-अलग श्मशान घाटों पर जाकर फिल्मी अंदाज में तंत्र क्रियाएं कराता था। हर तरह के काम कराने की जिम्मेदारी लेता और लोगों से रुपये ऐंठता। पुलिस ने जब आरोपी के अड्‌डे की तलाशी ली तो वहां आस्था, मुस्कान और कुछ अजीब तरह के नंबर लिखे हुए कागज के पन्ने मिले। इन कागजों को वो गड्‌ढा खोदकर दफन करवाता और काम हो जाने का दावा करता। फिल्मी अंदाज में मिट्‌टी की हांडी रखकर वशीकरण करने की एक्टिंग करता था। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… पीलीभीत का रहने वाला तांत्रिक अवधेश शर्मा (75) मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वह 40 साल से हापुड़ के गांव असौड़ा में श्मशान घाट के पास रहकर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करा रहा था। लोगों की परेशानी का फायदा उठाकर उन्हें झांसे में लेता और फिर तरह-तरह की बाधाएं बताकर रुपये ऐंठता रहता। इतने लंबे समय से इस काम में लगे होने के बाद भी आरोपी पहली बार पुलिस की पकड़ में आया है। शनिवार को लोगों ने जब तांत्रिक को दो लोगों के साथ चिता से छेड़छाड़ करते पकड़ा उसके बाद तंत्र क्रिया का खुलासा हो पाया। बता दें कि शनिवार को इंटर के एक छात्र की बीमारी से मौत हो गई। उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घरवालों के घाट से जाते ही तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमान (22) और तांत्रिक का एक नाबालिग सहयोगी वहां पहुंच गए। चिता से हड्डियां चुराईं और बाइक से तीनों भागने लगे। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में अमान ने बताया- मैं प्रेमिका और उसके माता-पिता को पूरी तरह से नियंत्रण में करना चाहता था। मेरे घर वाले भी सब अलग-अलग रहते हैं, जिससे मैं परेशान रहता था। एक दिन सड़क चलते मेरी मुलाकात तांत्रिक अवधेश शर्मा से हुई। उसने मुझसे कहा कि श्मशान घाट से जलती हुई चिता से मानव खोपड़ी ले आओ। फिर ऐसा अचूक ‘वशीकरण’ करूंगा कि प्रेमिका और उसका पूरा परिवार तुम्हारे कदमों में होगा। तुम्हारा परिवार भी सब साथ में आ जाएगा। मैं उसकी बातों में आ गया और चिता से सिर निकालने गया था। पुलिस ने जब तांत्रिक के अड्‌डे पर छापेमारी की तो वहां तंत्र-मंत्र से जुड़ी भारी मात्रा में संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 50 अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली। एक कोठरी नुमा जगह पर तंत्र क्रिया करने के लिए मिट्‌टी की एक बेदी बना रखी थी। कोठरी में कई लाल चुनरी बांधी गई थी। कुछ कागज मिले जिसमें आस्था, मुस्कान जैसे कई नाम लिखे हुए थे। कुछ कागजों पर अजीब तरह के मंत्र लिखे गए थे, तो कुछ पर हिंदी में नंबर लिखे हुए थे। इसके अलावा 50 से ज्यादा महिला और पुरुषों के फोटो भी मिले हैं। तांत्रिक ने बताया कि वह लोगों से वशीकरण के रुपये लेता था।अगर किसी ने फोटो दी तो उसे देखकर तंत्र-मंत्र कर देता था। फोटो नहीं मिली तो कागज पर नाम लिखवाता था। इसके बाद इन नाम लिखे कागजों को जमीन में दफना देता था। इसके ऊपर मिट्‌टी की हांडी रखकर मंत्र जाप करता। लोगों को भरोसा हो जाता कि अब उनका काम हो जाएगा। अगर काम नहीं हो पाता तो भी आरोपी अलग-अलग तरीके अपनाने की सलाह देता रहता। खुद भी फंसने के डर से कोई पुलिस से शिकायत नहीं करता था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि- एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद शवों के अवशेष चुराने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग तांत्रिक क्रियाएं करते थे। आरोपियों में एक उम्रदराज बाबा और उसके साथ दो-तीन अन्य लड़के शामिल हैं। इनके पास से वशीकरण से संबंधित सामग्री और कुछ तस्वीरें भी बरामद हुई हैं। एक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी प्रेमिका पर वशीकरण कराने के लिए इस बाबा की मदद ले रहा था। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… मंत्री के भाई के आवास पर खुले जिम में रेप:संचालक ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की, VIDEO बनाया; बरेली पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के घर के ऊपरी हिस्से में चल रहे जिम में MBBS डॉक्टर से रेप हुआ। दुष्कर्म जिम संचालक ने किया। उसने डॉक्टर को वजन कम करने के नाम पर नशीला ड्रिंक पिलाया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे अपने प्राइवेट रूम में ले गया। इस दौरान जिम संचालक के छोटे भाई ने डॉक्टर के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। साथ ही कमरे में लगे हिडन कैमरे से भी वीडियो शूट किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म:खलीलाबाद में सफल जटिल सिजेरियन; जच्चा और बच्चा स्वस्थ
    Next Article
    संतोष कुमार शर्मा ने फिरोजाबाद DM का कार्यभार संभाला:जनसुनवाई और विकास योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment