Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 1100 पुलिस-पीएसी आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:वर्दी में बेटों को देख भावुक हुए माता-पिता, कैप पहनाकर दिया सम्मान

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस और पीएसी के 1100 प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। पीएसी ग्राउंड में आयोजित इस पासिंग आउट परेड में आरक्षियों ने देश सेवा की शपथ ली। इस दौरान कई भावुक क्षण देखने को मिले जब आरक्षी अपने माता-पिता से मिले। समारोह में एक आरक्षी सचिन कुमार शपथ ग्रहण के बाद अपने पिता धर्मराज और मां छोटुवा देवी से मिलने पहुंचे। मिर्जापुर जिले के शिवपुर थाना जिगना निवासी धर्मराज अपने बेटे को वर्दी में देखकर भावुक हो गए। सचिन ने अपने पिता के आंसू पोंछे और अपनी मां को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने अपनी कैप मां के सिर पर पहनाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा सचिन ने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक हैं। उनके पिता किसान हैं और बड़े भाई भी खेती में उनका सहयोग करते हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी तरह, आरक्षी सुमित कुमार भी वर्दी में अपने सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त पिता राम और मां से मिले। उनके माता-पिता बेटे की सफलता से अत्यंत प्रसन्न थे। सुमित ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य पुलिस, पीएसी और सेना में कार्यरत हैं। एक अन्य आरक्षी करन अपने माता-पिता के पास पहुंचे और उन्हें प्रशिक्षण के दौरान मिली एसएलआर राइफल दिखाई। उन्होंने कहा कि बचपन में वह केवल ऐसी राइफलें देखा करते थे, लेकिन आज यह उनके हाथ में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में विवाहिता की जहर निगलने से मौत:UP में मां को कॉल कर कहा- पति ने बहुत पीटा, आकर बचा लो
    Next Article
    बांगरमऊ सीट पर विधायक श्रीकांत कटियार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुरेश पाल, बसपा से राम किशोर पाल; भाजपा पसंदीदा पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment