Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनता ने विधायक प्रकाश द्विवेदी को नहीं पसंद किया:बांदा सदर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मोहन साहू; बसपा से मयंक द्विवेदी

    2 hours ago

    2

    0

    बांदा सदर सीट पर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 80% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद प्रवीण सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद प्रवीण सिंह हैं। उन्हें 79% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर प्रकाश द्विवेदी हैं, द्विवेदी को 18% लोगों ने पसंद किया है। जबकि सरिता द्विवेदी और बाल मुकुंद शुक्ला को 1-1% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद मोहन साहू हैं। इन्हें 24% लोगों ने पसंद किया है। वीरेंद्र गुप्ता को 23%, ओमनारायण त्रिपाठी को 21% और दिलीप सिंह गौर को 14% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में मयंक द्विवेदी को 42% लोगों ने पसंद किया है। गुलाब वर्मा को 23% जबकि बलदेव वर्मा को 19% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्सी सीट पर विधायक हरीश शाक्य को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार योगेंद्र सिंह, बसपा से वीरपाल सोलंकी
    Next Article
    लखनऊ में होमगार्ड-भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई; बहन की विदाई के दिन उजड़ा घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment