Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल्सी सीट पर विधायक हरीश शाक्य को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार योगेंद्र सिंह, बसपा से वीरपाल सोलंकी

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक हरीश शाक्य को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 81% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। बीजेपी में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद ममता शाक्य हैं। यहां पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद बीजेपी है। दूसरे नंबर पर सपा तो तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। चौंकाने वाला एक आंकड़ा यह भी है कि मौजूदा विधायक से ज्यादा दो अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया गया है। पार्टीवार देखें तो बीजेपी में पहली पसंद ममता शाक्य हैं। उन्हें 28 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल हैं इन्हें 22 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। वहीं रानी सिंह पुंडीर को भी 22 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक हरीश शाक्य को 16 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के बेटे व ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह को बिल्सी सीट से 6 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। हालांकि अन्य उम्मीदवारों को 6 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं। सपा से जनता की पहली पसंद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर हैं। उन्हें 47 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर उदयवीर शाक्य को 39 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे व 2022 के चुनाव में सपा गठबंधन से बिल्सी से चुनाव लड़ चुके चंद्रप्रकाश मौर्य को 1 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। वहीं 13 परसेंट लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है। इनमें कई नाम शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर वीरपाल सोलंकी पहली पसंद हैं। उन्हें 27 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर देवेंद्र सिंह गौतम को 18 परसेंट तो बंटी शाक्य को 9 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। 46 परसेंट लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है, इनमें कई नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन नगर सीट पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह नापसंद:भाजपा विधायक मूल चन्द्र भी को भी नकारा, सपा की पहली पसंद बने दीपराज गुर्जर
    Next Article
    जनता ने विधायक प्रकाश द्विवेदी को नहीं पसंद किया:बांदा सदर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मोहन साहू; बसपा से मयंक द्विवेदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment