Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 16 ट्रक जले, 3 किमी तक धुआं दिखा:50 मीटर ऊपर तक लपटें उठीं; जवानों ने 7 कर्मचारियों की जान बचाई

    11 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में एक फैक्ट्री यार्ड में खड़े ट्रकों में आग लग गई। इसमें एक के बाद एक लगातार 16 ट्रक जलते चले गए, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए थी। आग इतनी भीषण थी कि 3 किलोमीटर दूर तक धुआं दिखा। 50 फीट ऊपर तक लपटें उठ रही थीं। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। आग फैलते देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि पास में स्थित पेट्रोल पंप तक आग की चिंगारी नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यार्ड में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। जिस समय आग लगी, यार्ड के अंदर 6-7 कर्मचारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग से करीब 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। घटना मलवां थाना क्षेत्र में स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा की है। देखें 4 तस्वीरें… यार्ड में काम करने वाले कर्मचारी राजीव पटेल ने बताया- जिन फाइनेंस गाड़ियों की किश्त नहीं जमा होती है, उन्हें खींचकर इसी यार्ड में खड़ा किया जाता है। खेत में आग लगने के बाद यार्ड के अंदर आग लगी। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया- यार्ड में पहले से 134 छोटी-बड़ी गाड़ियां खड़ी थीं। आग की चपेट में 12 से 13 छोटे-बड़े वाहन आए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यार्ड के पास स्थित एक खेत में आग लगी थी। खेत के ऊपर से एलटी (हाईटेंशन) लाइन गुजर रही थी। आशंका है कि वहीं से आग फैलते हुए यार्ड तक पहुंची। वहीं, यार्ड में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम और NOC न होने की बात भी सामने आई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया- आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। दोपहर 1:32 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी गई। छोटी-बड़ी मिलाकर 125-130 गाड़ियां यहां हैं। कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… अब्बास अंसारी के घर पर आधी रात पुलिस की दबिश, सीओ ने पूछा- यहां कैसे रह रहें, गनर क्यों बदला? माफिया मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास पर रविवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्तार के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी वहां अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर करीब 15 मिनट तक गेट नहीं खुला। हालांकि, गेट खुलने पर जब सीओ सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में टीम अंदर दाखिल हुई तो अब्बास अंसारी अंदर मौजूद मिले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी:योगी सरकार ने बदली तारीख; मौलाना बोले- सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए
    Next Article
    मेरठ में रिश्वतखोर इंजीनियर को दौड़ाकर पकड़ा:ड्राइवर के जरिए एक लाख लिए थे; दोनों चेहरा छिपाते जेल गए, पत्नी खूब रोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment