Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में आयुष शिविर में 95 मरीजों का हुआ उपचार

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज|फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला आयुष पदाधिकारी डॉ० अवधनाथ यादव एवं प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व तथा हड्डी एवं मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में क्षेत्र के कुल 95 मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को जोड़ों के दर्द, गठिया, कमर दर्द तथा अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के लिए उचित परामर्श दिया और जीवनशैली में सुधार करने की सलाह भी दी। डॉ० अवधनाथ यादव ने बताया कि इस तरह के आयुष शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराना है। वहीं प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मु ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है। मौके पर डॉ सुरेंद्र प्रसाद मेहता,डॉ अफ्तार अंसारी,डॉ ज्योति कुमारी, सहिया प्रतिमा कुमारी,रोजनी बीबी, सुशीला देवी, गायत्री भंडारी,मुकेश कुमार मंडल सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITBHU में 13 मार्च से टेक्नेक्स का आगाज:फेरारी के सीईओ बैंडेटो विगना होंगे शामिल,फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी होगी थीम
    Next Article
    2022 के बाद कैसे बदला टीम इंडिया का अप्रोच:लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में सबसे सफल बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment