Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU में 13 मार्च से टेक्नेक्स का आगाज:फेरारी के सीईओ बैंडेटो विगना होंगे शामिल,फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी होगी थीम

    2 hours ago

    1

    0

    आईआईटी बीएचयू का ‘टेक्नेक्स-26’ इस साल अपने 87वें साल में पहुंच जाएगा। 13 से 15 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव के खास मेहमान ‘फेरारी’ के सीईओ बैंडेटो विगना होंगे। फेरारी का खास शो भी कराने की तैयारी है। टेक्नेक्स-26 की थीम ‘फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी’ रखी गई है। 14 जनवरी को आईआईटी बीएचयू में इसकी थीम लांच की गई थी। आयोजन मंडल के मुताबिक इस साल टेक्नेक्स के नियमित आयोजन ‘थिंक टॉक’ में फेरारी के सीईओ बैंडेटो विगना छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। अपने सत्र के दौरान वह युवा टेक्नोक्रेट्स को तकनीकी की बदलती दुनिया के बारे में बताएंगे। साथ ही प्रतिस्पर्धा के युग में फेरारी को दौड़ में बनाए रखने की कहानियां भी साझा करेंगे। थिंक टॉक के अन्य सत्रों में अंतरिक्ष विज्ञान, आयुध विज्ञान, एआई के अलावा सैन्य और रक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी छात्रों से जुड़ेंगे। आयोजन में परंपरागत रूप से रोबो वॉर्स, मॉडेक्स, एक्स्ट्रीम इंजीनियरिंग, एयरशो, हैकिंग कंपटीशन के अलावा कुछ नए अध्याय भी जोड़े जाएंगे। पिछले वर्ष के यादगार आयोजन में इसरो के पूर्व प्रमुख पद्मश्री एएस किरन कुमार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन रामामूर्ति, भारत के पूर्व कोयला सचिव और लेखक अनिल स्वरूप आदि ने भी छात्रों से संवाद किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसामऊ पुलिस ने दीनू गैंग के मेंबर को किया गिरफ्तार:अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था, 25 हजार का इनाम था
    Next Article
    फतेहपुर में आयुष शिविर में 95 मरीजों का हुआ उपचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment