Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अधिवक्ताओं के टीन शेड हटाने पहुंचा प्रशासन:बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष से वार्ता के बाद टली कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार शाम विद्यार्थी चौराहा के पास अधिवक्ताओं के टीन शेड हटाने पहुंचे जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कुछ अधिवक्ताओं ने चौराहे के पास बस्ता (बैठक स्थल) बनाने के लिए टीन शेड लगाया था, जिसे हटाने का प्रशासन ने निर्णय लिया था। शाम करीब 5 बजे एसडीएम सदर, डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एक बुलडोजर भी था, जिससे टीन शेड हटाने की तैयारी की जा रही थी। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का तर्क था कि टीन शेड अस्थायी है और उनके बैठने की व्यवस्था के लिए आवश्यक है। सहमति से समस्या का हल निकाला जाएगा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि सोमवार को पांच वरिष्ठ अधिवक्ता जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे और आपसी सहमति से समस्या का हल निकाला जाएगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिना बातचीत के जबरन बुलडोजर चलाकर टीन शेड हटाने की कार्रवाई की गई, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा, लेकिन बातचीत के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं की बात सुनने के बाद फिलहाल कार्रवाई टाल दी है और मामले को वार्ता के जरिए सुलझाने का संकेत दिया है। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली बैठक पर है, जिसमें इस विवाद का स्थायी समाधान निकलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरीज की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा:लापरवाही बरतने का आरोप- विहिप कार्यकर्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे, मान मनव्वल के बाद हुए शांत
    Next Article
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब:साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक सरोज कुरील ने दिया सत्य, धर्म रक्षा का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment