Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत:हेलमेट न पहनने से फटा सिर, चालक बस छोड़कर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी रामकरन पासवान (50) के रूप में हुई है। रामकरन सुबह करीब 11 बजे जोनिहा चौकी क्षेत्र के जबरापुर गांव से एक निमंत्रण से अपने घर वापस लौट रहे थे। जोनिहा चौकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकरन पासवान सिर के बल सड़क पर गिर गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोनिहा चौकी प्रभारी ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में बाजार में नई पिचकारी, गुलाल की धूम:रॉकेट लांचर, आइस कूल; हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग
    Next Article
    एक्टर रणदीप हुड्डा ने हरियाणवी सिंगर संग लगाए सपाटे:जयपुर शो में ली सरप्राइज एंट्री, न्योलीवाला के लिए बोले- ढांडा जैसा ना पावे गाम में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment