Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में तमसा नदी पर पीपा पुल का होगा निर्माण:60 लाख की लागत से 30 हजार की आबादी को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में तमसा नदी पर 60 लाख रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस पुल से नदी के उस पार बसे नगरीय क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब तक यह क्षेत्र आवागमन सुविधा के अभाव में विकास से वंचित था। यह पुल हनुमान घाट के पास बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को सीधा संपर्क लाभ मिलेगा। पहले लोग नाव के सहारे नदी पार करते थे, जिसमें हमेशा जोखिम बना रहता था। पुल निर्माण से लगभग 30 हजार की आबादी और 20 हजार से अधिक परिवारों को सुविधा मिलेगी। पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंचनी शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह ने बताया कि यह संगठन की पुरानी मांग थी। रामनवमी के अवसर पर यहां बड़ा मेला लगता है, लेकिन पुल न होने के कारण पहले कई हादसे हो चुके हैं। एक ओर हनुमान घाट मंदिर और दूसरी ओर नागा बाबा की कुटी होने के कारण श्रद्धालुओं को नाव से आवागमन करना पड़ता था। नाव पलटने की घटना के बाद से पुल निर्माण की मांग तेज हो गई थी। कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने इस मामले का संज्ञान लिया और पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री 3 मार्च को पुल का शिलान्यास करेंगे। लक्ष्य है कि लगभग एक महीने के भीतर पुल तैयार कर दिया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान हमले के विरोध में शिया समुदाय का प्रदर्शन:अमेरिका-इजरायल के खिलाफ काले झंडे लेकर की नारेबाजी
    Next Article
    टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी:बाराबंकी में महिला समेत 3 की मौत, 7 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment