Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में कार से 7 पेटी अवैध शराब बरामद:बिहार ले जाई जा रही थी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर बिहार में शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में खामपार थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, खामपार पुलिस टीम, जिसमें दरोगा विवेक कुमार सिंह भी शामिल थे, छपिया मोड़ के समीप निर्माणाधीन पुल के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाटपार रानी की ओर से बिहार की दिशा में जा रही एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और निर्माणाधीन पुलिया के पास ओवरटेक कर कार को रोक लिया। वाहन रुकते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR 01FB 4026 लगी थी, जबकि कार के अंदर से एक अन्य नंबर प्लेट BR 01BF 0426 (सही वाहन संख्या) भी बरामद हुई। इससे स्पष्ट हुआ कि तस्कर पहचान छिपाने के लिए गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा कुमार यादव पुत्र अमल चौधरी निवासी जिगना जगरनाथ टोला, राजघाट थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुद को मृत दिखाने के लिए दोस्त की हत्या:सहारनपुर में लाश अपनी कार में जलाया; रेप की सजा से बचने के लिए रची साजिश
    Next Article
    संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:बेटे की मौत, मां सहित तीन लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment