Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बंद मकान से जेवर चोरी, 2 गिरफ्तार:पुलिस ने 2 लाख के जेवर और नकदी बरामद की

    12 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने बंद मकान से जेवर चोरी के मामले का खुलासा किया है। जहानाबाद थाना पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए जेवर और नकदी बरामद की गई है। यह घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के बेरहरा मजरे मिर्जापुर मकरंदपुर में हुई थी। गौरी देवी पत्नी राजू निषाद ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके बंद घर का ताला मास्टर चाबी से खोलकर अलमारी तोड़ी गई। चोरों ने सोने का बृजवाला, मंगलसूत्र, चांदी की हाफ पेटी, पायल और अन्य जेवर चुरा लिए थे। इस मामले में जहानाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोकुलपुर तिराहा के पास से जबर और अभिषेक कुमार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि पड़ोसी राजू निषाद सूरत में नौकरी करते हैं और उनका घर अक्सर बंद रहता था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कमर हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या:केयर अस्पताल के सामने की घटना, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:17 केंद्रों पर 47 हजार अभ्यर्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा के बीच एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment