Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:पुल के नीचे धू-धूकर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान

    6 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर शहर के देवीगंज पुल के नीचे रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक चलती दोपहिया बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बाइक धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली और वह बाल-बाल बच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक युवक अपनी दोपहिया बाइक से देवीगंज पुल के नीचे से गुजर रहा था। तभी अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। जब तक युवक कुछ समझ पाता, आग की लपटें उठने लगीं। आग को बढ़ता देख युवक ने तुरंत बाइक रोक दी और उससे कूद गया। बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोपहिया वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के दौरान देवीगंज पुल के नीचे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें बाइक में आग लगने की घटना की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साली पर देह व्यापार कराने का दबाव बनाया:विरोध करने पर कपड़े उतारकर पीटता है, भाई की शिकायत पर मामला खुला
    Next Article
    उन्नाव में रातभर रुक-रुककर बारिश:तापमान गिरा, उमस से राहत; कई इलाकों में जलभराव, फसलों के लिए फायदेमंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment