Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में EMT डे मनाया गया:108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

    14 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने ई.एम.टी. डे मनाया। इस अवसर पर बीते वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 68 एंबुलेंस आम जनता की सेवा में संचालित हैं। इनमें 102 एंबुलेंस की संख्या 35 है, जबकि 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है। ये एंबुलेंस जनपद के अस्पतालों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तैनात रहती हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस कर्मचारी ही सबसे पहले पीड़ित और घायल लोगों तक पहुंचते हैं। वे प्राथमिक उपचार प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं। इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग का एक प्रमुख अंग माना जाता है। प्रतिदिन ये कर्मचारी दर्जनों घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ई.एम.टी. डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिठाई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला एंबुलेंस प्रभारी रितेश कुमार और मो. शोएब भी मौजूद रहे। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में दीक्षा, उर्मिला, प्रदीप, पवन, सुमित, दिनेश, शिव शरण, गुलाब, मोमिन, आशीष, अवनीश, अनूप कुमार और दिनेश सिंह शामिल थे। कार्यक्रम में सभी एंबुलेंस कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में बेकाबू साइकिल खाई में गिरी, किशोरी की मौत:बलुआ बजाहुर के ढलान पर ब्रेक फेल होने से हादसा, एक अन्य घायल
    Next Article
    वृंदावन में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था:सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा,अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment