Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था:सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा,अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण

    9 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक से अजीज आए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। वृंदावन वासियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक ,सीओ ट्रैफिक ने कोतवाली पुलिस और व्यापारियों के साथ जाम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर समस्या का समाधान कैसे हो इसके लिए निरीक्षण किया। ट्रैफिक के 5 कारण आए सामने वृंदावन में ट्रैफिक समस्या के लिए 5 कारण सामने आए। सबसे बड़ा कारण यहां असीमित E रिक्शा और टेंपो रहे। इसके अलावा बेतरकीब तरीके से मोटर साइकिल और स्कूटी चलाने वाले भी ट्रैफिक बिगाड़ने में बड़ा कारण है। तीसरा कारण फुटपाथ पर अवैध कब्जे,चौथा कारण नगर निगम द्वारा संचालित एक बस और पांचवा कारण ट्रैफिक सेंस न होना मिला। E रिक्शा पर होगी कार्यवाही ट्रैफिक समस्या के निदान के लिए सड़कों पर उतरे एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में E रिक्शा हैं। इनमें ज्यादातर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। एक हफ्ते विशेष अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले E रिक्शा पर कार्यवाही की जाएगी। जिन E रिक्शा को जो रूट निर्धारित किया है वह उसी रूट पर चले। इसके अलावा बेतरकीब दो पहिया वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। पैदल घूमकर किया निरीक्षण ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बिगड़ती यातायात व्यवस्था के समाधान के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल,प्रेम मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित भीमसेन अग्रवाल के साथ पैदल घूमकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अटला चुंगी,मिर्जापुर वाली धर्मशाला,नगर निगम चौराहा पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। लोकल और श्रद्धालुओं को न हो परेशानी एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक हफ्ते में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई नजर आएगी। जहां जहां जाम लगता है वह प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े हों, गलत तरीके से पार्क करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में EMT डे मनाया गया:108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
    Next Article
    चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरी, दो बच्चों की मौत:2 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, भरतकूप के पतौड़ा गांव में बारिश के दौरान गिरी बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment