Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत:घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 64 वर्षीय बाइक सवार सुशील द्विवेदी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम 7 बजे ललौली रोड स्थित जाफराबाद मोड़ के पास हुई। सुशील द्विवेदी, जो शास्त्री नगर बहुआ थाना ललौली के निवासी थे, अपनी बाइक से जा रहे थे तभी एक सांड़ से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर तुरंत भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल सुशील को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    16.42 करोड़ जीएसटी फर्जीवाड़ा:गिरफ्तार तीनों आरोपी कोर्ट से रिहा, पुलिस रिमांड रद्द
    Next Article
    शाहजहांपुर में पनीर विक्रेता पर चाकू से किया हमला:पुराने पैसों के विवाद में युवक ने वारदात को दिया अंजाम, गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment