Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलला के आंगन में गूंजने लगी फागुन की बधाईयां:रामलला व राजाराम को गुलाल लगा पुजारियों आपस में होली खेली

    2 hours ago

    1

    0

    रंगभरी एकादशी के साथ अयोध्या के हजारों मंदिरों में रंग,गुलाल और फूलों की होली तेज हो गई है। नव्य-भव्य मंदिर में विराजमान रामलला बसंत पंचमी से होली के रंग में रंगे हैं, पर रंगभरी एकादशी पर होली का उल्लास जोरदार रहा। इस इअवसर पर अर्चकों ने रामलला व राजा राम को गुलाल लगाया और गुलाल से ही आपस में जमकर होली खेली। फाग गायन भी शाम को शुरू हो गया, जो होली 4 मार्च तक चलता रहेगा। फाग के बीच भी गुलाल मिश्रित फूलों की होली खेली गई। बसंत पंचमी से प्रारंभ उत्सव निरंतर चल रहा है। यहां आस्था के साथ ही होली के उत्सव का रंग निरंतर प्रगाढ़ हो रहा है। रामलला के जागरण व अभिषेक के बाद उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है। नया वस्त्र, आभूषण धारण कराने के साथ भगवान के गाल व ललाट पर गुलाल लगाया जाता है। गुलाल को प्रसाद स्वरूप अपने-अपने माथे पर लगाते हैं अर्चक पात्र में अवशेष गुलाल को प्रसाद स्वरूप अपने-अपने माथे पर लगाते हैं। इस बीच पीला, नीला, लाल, हरा व गुलाबी रंग का गुलाल प्रयुक्त होता है। रामलला के होली खेलने में हर्बल गुलाल का प्रयोग किया जाता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इन दिनों होली का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। मंदिर में एक दिन पहले से ही फूलों की होली खेली जाएगी। होली के दिन भी परंपरानुरूप भक्त भगवान से होली खेलेंगे। आराध्य की सेवा के लिए भक्त मंदिर में गुलाल भी अर्पित करते हैं। होली के दिन भगवान को सिल्क का नया कपड़ा भी पहनाया जाता है। पीताबंरी धारण कराई जाती है। छप्पन भोग लगाया जाता है। इसमें मंदिर की रसोई में ही निर्मित गुझिया का भोग भी लगाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की शादी से पहले BLO ने जान दी:फतेहपुर में लिखा- छुट़्टी नहीं दे रहे, मरने के बाद SIR से मुक्ति मिलेगी
    Next Article
    मथुरा में ट्रेन में आग लगने की अफवाह:धुआं निकलता देख यात्रियों में मची अफरा तफरी, 30 मिनट चेकिंग के बाद हुई रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment