Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के नाम पर ठगी का प्रयास:हैकर ने व्हाट्सएप से मांगे पैसे, शिकायत दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास सामने आया है। हैकरों ने उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर को हैक कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से पैसे की मांग की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से धनराशि की मांग नहीं की जाती है। संबंधित नंबर से भेजे जा रहे सभी संदेश पूरी तरह फर्जी हैं और किसी साइबर अपराधी द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा शनिवार शाम 7 बजे साइबर थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें उक्त नंबर से कोई भी व्हाट्सएप संदेश प्राप्त होता है, जिसमें पैसे की मांग की जा रही हो, तो उस पर विश्वास न करें और कोई भी धनराशि ट्रांसफर न करें। ऐसे मामलों में तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इसे वास्तविक संदेश समझकर ठगी का शिकार न हो। साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध संदेशों की पुष्टि करने और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले आधिकारिक माध्यम से सत्यापन करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकनगंज में लोहा व्यापारी के बेटे पर हमला:दोस्त संग एक लाख रुपए लेकर लौट रहा था, कैश लूटने का प्रयास
    Next Article
    तबादला आदेश के बाद 3 करोड़ भुगतान का आरोप:DM ने सीडीओ और CDO ने CMO को कार्यवाही के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment