Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सड़क हादसे में मेडिकलकर्मी की मौत:भाई गंभीर रूप से घायल, आर्केस्ट्रा देखकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से हुआ एक्सीडेंट

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के हसैनपुर थाना क्षेत्र के बजरंगपुर भट्टे के पास सोमवार रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से मेडिकलकर्मी दीपक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक शादी समारोह और आर्केस्ट्रा देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है । बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दीपक अपने ममेरे भाई सूरज के साथ अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने हसवा गए थे। शादी के बाद दोनों हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव में चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में पहुंचे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे बाइक से फतेहपुर शहर स्थित चित्रांश नगर अपने किराए के कमरे की ओर लौट रहे थे। रास्ते में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुर भट्ठा के सामने हुसैनगंज रोड पर करीब 1:30 बजे उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर घायलों पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत हुसैनगंज अस्पताल पहुंचाया। भाई का जारी उपचार दीपक की हालत नाजुक होने पर उसे फतेहपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। 27 अप्रैल को दीपक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लापरवाही की वजह से हुआ हादसा उपनिरीक्षक राजेश पाठक के अनुसार, हादसे के समय दीपक ने हेलमेट नहीं पहना था, जो उसकी मौत का बड़ा कारण बन सकता है। बताया गया कि बाइक सूरज की थी, लेकिन उसे दीपक चला रहा था। दीपक अपने परिवार के साथ चित्रांश नगर में किराए पर रहता था और मूल रूप से औग थाना क्षेत्र के पधारा गांव का निवासी था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी जनता की पसंद; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    लखनऊ में पति की पिटाई के बाद पत्नी की मौत:8 दिन अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस से शिकायत के बाद हुई थी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment