Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएमटी टी-20 लीग ट्रायल संपन्न:होली बाद जारी होगी सूची, 7 मार्च को खिलाड़ियों का ऑक्शन

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के ट्रायल संपन्न हो गए हैं। दूसरे और अंतिम दिन युवा क्रिकेटरों का उत्साह चरम पर रहा, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेटकीपरों की प्रतिभा का बारीकी से आकलन किया। खिलाड़ियों ने शानदार शॉट्स, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन कैच पकड़कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। तेज गेंदबाजों की रफ्तार और स्पिनरों की फिरकी ने ध्यान खींचा, जबकि कई युवा बल्लेबाजों ने आक्रामक और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इससे उन्हें आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी तकनीक, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण के आधार पर किया जा रहा है। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने जानकारी दी कि रविवार को हुए ट्रायल में 55 तेज गेंदबाज, 45 स्पिन गेंदबाज, 80 बल्लेबाज और 10 विकेटकीपर ने हिस्सा लिया। इस दौरान मैदान पर अनुशासन और ऊर्जा का माहौल रहा। भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके मेरठ के क्रिकेटर करन शर्मा की उपस्थिति ने युवा खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने बताया कि लीग में चयनित खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग, बेहतर अभ्यास सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा। लीग के मुकाबले दिन के साथ-साथ रात में भी आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची होली पर्व के बाद जारी की जाएगी। आगामी 7 मार्च को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 1000 पार:जनरल बोगियों में जगह नहीं, यात्री गेट पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर
    Next Article
    मेरठ में होली से पहले सफेद कपड़ों की मांग बढ़ी:युवा और महिलाएं कर रहे जमकर खरीदारी, बाजारों में रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment