Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूटी हटाने को कहा तो भड़की युवती:मैनपुरी में युवती ने ईंट मारकर दुकानदार का काउंटर फोड़ा, वीडियो वायरल

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के बीच बाजार में होली की भीड़ के दौरान एक युवती ने स्कूटी खड़ी करने के विवाद में मिठाई की दुकान का काउंटर ईंट मारकर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुकानदार बेच लाल पुत्र नत्थू सिंह ने बताया कि उनकी मिठाई की दुकान बृजवासी स्वीट्स के पास है। होली के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवती ने अपनी स्कूटी (UP 84AC 8412) दुकान के ठीक सामने खड़ी कर दी। जब दुकानदार ने ग्राहकों की आवाजाही में दिक्कत होने पर युवती से स्कूटी हटाने का अनुरोध किया, तो वह भड़क गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवती ने गाली-गलौज की और पास पड़ी एक ईंट उठाकर मिठाई के काउंटर पर मार दी। ईंट लगने से कांच का काउंटर टूट गया। इस अचानक हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के अनुसार, काउंटर टूटने से उन्हें करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद युवती अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गई। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानीपत में ससुर-दामाद को लगा करंट, हालत गंभीर:लकड़ियां तोड़ते वक्त चपेट में आए, आयुर्वेदिक दवाखाना चलाते हैं, यूपी के रहने वाले
    Next Article
    होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 1000 पार:जनरल बोगियों में जगह नहीं, यात्री गेट पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment