Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में शारदीय नवरात्र के लिए देवी प्रतिमाएं तैयार:पितृपक्ष में ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू, 1 हजार से 15 हजार रुपए तक कीमत

    20 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में शक्ति की उपासना और आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के साथ-साथ मूर्तिकारों और कलाकारों में भी उत्साह है। हाल ही में संपन्न हुए गणपति महोत्सव की तर्ज पर इस बार नवरात्र में भी देवी प्रतिमाओं की बंपर बिक्री होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए शहर के मूर्तिकार एक फीट से लेकर 10 फीट तक की भव्य प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं। शहर के कलक्टरगंज, राधानगर समेत विभिन्न इलाकों में मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तियां गढ़ने से लेकर उन्हें सजाने-संवारने तक के काम में मूर्तिकारों के परिवार के सभी सदस्य, महिलाएं, पुरुष और बच्चे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से पिछले साल की तुलना में प्रतिमाओं के दाम में थोड़ा इजाफा हुआ है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई है। फिलहाल पितृपक्ष चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी पसंद की देवी प्रतिमाओं की बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि नवरात्र शुरू होने में अब कम समय बचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। मूर्तिकार श्रद्धालुओं की पसंद और मांग के अनुसार प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। फिलहाल मूर्तियों पर रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है। 1 हजार से 15 हजार रुपए तक कीमत स्थानीय मूर्तिकार गणेश ने बताया कि उनके पास 1 हजार रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा 15 हजार रुपए तक कीमत वाली प्रतिमाएं भी तैयार की गई हैं। उन्होंने 10 फीट तक की विशाल प्रतिमाएं बनाई हैं, जिन्हें सजाने में हर्बल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। मूर्तिकार का परिवार पिछले दो महीनों से दिन-रात मेहनत कर रहा है। प्रतिमाओं को मजबूती देने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) में जूट मिलाकर उनका निर्माण किया गया है। 100 से अधिक प्रतिमाएं तैयार मूर्तिकारों के यहां अब तक छोटी-बड़ी 100 से अधिक प्रतिमाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। इनमें से 20 से 25 प्रतिमाओं की अग्रिम बुकिंग भी हो गई है। प्रतिमाओं को खास और जीवंत रूप देने के लिए उनका विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। सुंदर बाल, मुकुट, नग, मोतियों, गोटे और रंग-बिरंगे वस्त्रों से उन्हें सजाया गया है। माता की सजी-धजी प्रतिमाएं शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी आकर्षित कर रही हैं। इस बार श्रद्धालुओं में ‘सिंहवाहिनी मां दुर्गा’ और ‘महिषासुर मर्दिनी अष्टभुजी दुर्गा’ की प्रतिमाओं की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बैठक लेंगी यूपी सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी:जिला पदाधिकारियों,प्रतिनिधियों के साथ होगा संवाद
    Next Article
    बदायूं रामलीला मेले में बढ़ने लगी रौनक:बड़े झूले तैयार, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया गांधी ग्राउंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment