Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:भतीजी की मौत, चाचा घायल, बाइक से साढ़ू के घर जा रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब किशोरी अपने चाचा के साथ होली पर साढू के घर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। गोविंदपुर गांव निवासी 48 वर्षीय रामखेलावन निषाद अपनी 16 वर्षीय भतीजी कुमारी लक्ष्मी देवी (पुत्री कल्लू निषाद, निवासी भाखूआ चौराहा, थाना हुसैनगंज) के साथ बाइक पर भखुआ से हुसैनगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डलमऊ की तरफ से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामखेलावन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के चाचा रामखेलावन ने बताया कि वे अपनी भतीजी के साथ अपने साढू के घर होली मनाने जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फतेहपुर से हुसैनगंज होते हुए डलमऊ जाने वाले इस मार्ग पर मोरम और गिट्टी लादकर चलने वाले अधिकांश भारी वाहनों को नवयुवक चालक चलाते हैं। इस कारण इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में रोजगार मेला आयोजित:12 हजार से अधिक नौकरियां, 65 कंपनियों ने लिया भाग, 3 हजार अभ्यर्थी पहुंचे
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:मियागंज मंडी जाते समय कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment