Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:मियागंज मंडी जाते समय कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मियागंज मंडी जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नसरतपुर जंगलेमऊ निवासी गिरजेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गिरजेश कुमार शनिवार को अपनी बाइक से मियागंज मंडी जा रहे थे। आबा गोसा के आगे स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी पुलिस और स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिवार को सूचित किया। परिवार के मुताबिक, गिरजेश की शादी हो चुकी थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। वह अपने दो भाइयों और एक बहन में से एक थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:भतीजी की मौत, चाचा घायल, बाइक से साढ़ू के घर जा रहा था
    Next Article
    हाथरस में निकली खाटू श्याम निशान यात्रा:झांकियों का जगह-जगह हुआ स्वागत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment