Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से भाई-बहन घायल:हाई स्कूल परीक्षा देने जा रही छात्रा का पेपर छूटा

    17 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना के चलते हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा अपना पेपर नहीं दे पाई। यह हादसा कंधिया मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अन्दमऊ मजरे झब्बापुर निवासी विकास (30) पुत्र सुरेश अपनी बहन अंजली (15) और पारिवारिक बहन रिंकी (16) को बाइक से परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। अंजली और रिंकी आदर्श इंटर कॉलेज बेसड़ी की हाई स्कूल की छात्राएं हैं। वे असोथर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का कला विषय का पेपर देने जा रही थीं। जैसे ही वे कंधिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में विकास के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि अंजली भी घायल हो गईं। रिंकी को मामूली झटका लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधातीपुर, नगर पंचायत असोथर निवासी समाजसेवी सूरजभान पाल ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया। अंजली का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रिंकी को परिजनों ने परीक्षा देने के लिए विद्यालय भेज दिया था, लेकिन अंजली का पेपर छूट गया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा होने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और ट्रैक्टर की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी में मार्च की गर्मी में छाया घना कोहरा:जालौन में सुबह से धुंध की चादर, वाहनों की रफ्तार धीमी हुई
    Next Article
    शादीशुदा महिलाओं के लिए राशनकार्ड यूनिट ट्रांसफर सुविधा शुरू:एटा में मायके से ससुराल के कार्ड में जुड़वा सकेंगी नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment